March 4, 2026

बालकोनगर पुलिस ने की अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही

कोरबा 17 अगस्त। बालको नगर पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी बालको नगर राकेश मिश्रा और उनकी टीम लगातार अवैध शराब बनाने, बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार 16 अगस्त को पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा एवं डीएसपी मुख्यालय रामगोपाल करियारे के निर्देश पर शराब विक्रताओं के खिलाफ अभियान चलाकर आरोपियों रामलाल पिता स्व. जोहन टोप्पो उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम केशलपुर के कब्जे से 4.500 एमएल कीमती 1450/रु आरोपी, जीवन सिंह राठिया पिता स्व. बिहानू राम राठिया उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम भटगांव के कब्जे से 11 बल्क लीटर कीमती 3100/ अर्जुन राठिया पिता लखन सिंह राठिया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुरी थाना बालकोनगर के कब्जे से, 500 एम एल बल्क लीटर देशी हाथ भटटी का बना महुआ शराब कीमती 1450/ जुमला मात्रा 20 बल्क लीटर जुमला कीमत 6000/ शराब को अवैध रूप से ब्रिकी हेतु परिवहन करते मुखबीर की सूचना पर पकड़ कर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। राकेश मिश्रा बाल्को नगर थाना प्रभारी द्वारा लगातार अवैध काम कर रहे अपराधियों पर धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है।
1210
Ranjan Prasad

Spread the word