सेंट थॉमस विद्यालय में वार्षिक खेलकूद

कोरबा। हाउसिंग बोर्ड स्थित सेंट थॉमस विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापन हुआ। प्राचार्या प्रियंका सेठिया ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेलकूद स्वास्थ्यवर्धक होते हैं और करियर के रूप में भी काम आते हैं। अभी विभिन्न जिलों में खेलकूद का आयोजन भी हुआ था। विद्यार्थी जीवन में इसका महत्व अधिक होता है। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन पर साइकिल दौड़, चम्मच दौड़, रस्सी कूद, जूता दौड़, संगीत कुर्सी दौड़, थ्रो बॉल फ्रीज डांस व कबड्डी आदि खेल नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों को खिलाया गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word