March 4, 2026

Breaking News : पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्व. शिवप्रताप सिंह के पुत्र विजय प्रताप सिंह का निधन

रायपुर। राज्यसभा सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. शिवप्रताप सिंह के पुत्र विजय प्रताप सिंह का कोयंबटूर में आज सुबह निधन होने की खबर सामने आ रही है। सरगुजा जिले में उन्हें भाजपा के युवा और बडे़े चेहरे के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन उनके असामयिक निधन के बाद क्षेत्र में घोर निराश का माहौल देखा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व. विजय प्रताप सिंह इलाके के कद्दावर भाजपा नेता थे। वे अविभाजित सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष थे। वर्तमान में वे ओड़गी इलाके से जिला पंचायत सदस्य थे। स्व. विजय प्रताप सिंह निर्दलीय और एक बार भाजपा की ओर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word