July 7, 2024

मंत्रोच्चारण के साथ गृह मंत्री शाह ने सर्वमंगला मंदिर में टेका मत्था

कोरबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सभा को संबोधित करने के बाद जिले की प्रसिद्ध आदिशक्ति मां सर्वमंगला देवी मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के पुजारी नमन पांडे व मयंक पांडे के अलावा 11 पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर विधि विधान से पूजा-अर्चना कराया। अमित शाह ने माता रानी के सामने मत्था टेका। मंदिर परिसर में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंटकर उन्हें माता रानी की मूर्ति भेंट की।

Spread the word