ऊर्जाधानी संगठन का किया जा रहा विस्तार

कोरबा। ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति संगठन का एसईसीएल गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, कोरबा परियोजनाओं में लगातार बैठक कर विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा कर विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुसमुंडा का क्षेत्रीय अध्यक्ष गनपत सिंह कंवर, सचिव प्रेम दास महंत को नई जिम्मेदारी दी गई। साथ में उपाध्यक्ष प्रीतम दास महंत, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार मानिकपुरी, मीडिया प्रभारी राजकुमार गोसाई को बनाया गया। सभी पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारियों के लिए संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास और एसईसीएल से जुड़ी हुई समस्याओं के लिए संघर्ष को आक्रामक बनाने की शपथ दिलाई गई।

ranjan photo
Admin

Spread the word