बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

0 भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान
कोरबा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर 17 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शक्ति केंद्र में बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। पार्षद व महामंत्री लोकेश चौहान ने बताया कि हम शक्ति केंद्र के विस्तारक एवं सह विस्तारक, संयोजक, सहसंयोजक को साथ लेकर प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ताओं से मिलकर पन्ना प्रमुख की उनको जिम्मेदारी दी गई। बूथ समिति के सभी सदस्यों को विवरणिका फार्म भरवाया गया। साथ ही बूथ में स्थित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को श्रीफल देकर एवं पन्ना प्रभारी का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बूथ में आम नागरिकों की बैठक लेकर उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उज्ज्वला, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, नल जल सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही राज्य में कांग्रेस की सरकार की वादाखिलाफी से लोगों को अवगत कराया गया। बूथ में राष्ट्रपति का अभी भाषण भी पढ़ा गया। बूथ में 5 कमल के फूल बनाये गए हैं। इस दौरान 20 बिंदु कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई। बूथ विस्तार कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जाति पार्षद व महामंत्री लोकेश चौहान, शक्ति केंद्र विस्तारक महेश्वरी गोस्वामी, ज्योति परिहार, संयोजक शैलेंद्र सिंह, सहसंयोजक रविन्द्र यादव, शंभु नाथ कुशवाहा, जितेन्द्र महंत, देवेन्द्र पाठक, त्रिपाठी, मदन श्रीवास, मनकी बाई, छोटे चंद्रा, छोटे लाल, मो. हुसैन, गणेश साहू, देवा, प्रतीक दत्ता एवं समस्त बस्ती वासी उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word