किसानों के सच्चे हितैषी हैं मुख्यमंत्री बघेल : कुर्रे

0 सीएम, विधायक पुरुषोत्तम कंवर व सांसद ज्योत्सना महंत का जताया आभार
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने विधानसभा में घोषणा की है कि किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल धान की खरीदी अब से की जाएगी। इसके बाद किसानों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।
जिला अध्यक्ष ग्रामीण अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी कोरबा कमलेश कुर्रे ने कहा है कि मुख्यमंत्री बघेल ने गुरुवार को विधानसभा में इस साल से किसानों को प्रति एकड़ 15 क्विंटल से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर यह साबित कर दिया है कि वह किसानों के सच्चे हितैषी हैं। मुख्यमंत्री के किसानों को बड़ी सौगात देने का स्वागत करते हुए इसे बड़ी सौगात बताया है। इसके लिए से सांसद ज्योत्सना महंत एवं कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर राज्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से ही किसानों के हित में लगातार नई-नई योजनाएं बनाकर उसका बेहतर क्रियान्वयन करा रहे हैं। सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों का कर्ज माफ किया। उसके बाद किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी की शुरुआत कर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। फिर नरवा, गरवा ,घुरवा, बाड़ी, गौठान योजना, राजीव गांधी न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन मजदूर न्याय योजना सहित तमाम किसान हितैषी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया है। भूपेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के सही क्रियान्वयन का प्रतिफल है कि आज शहरों से लोग वापस अपने गांव की ओर जा रहे हैं और खेती कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। कांग्रेस नेता कमलेश कुर्रे ने कहा कि 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की रमन सरकार किसानों को कभी बोनस देने के नाम पर तो कभी समर्थन मूल्य देने के नाम पर ठगती रही। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसानों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव आया है और उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है।

ranjan photo
Admin

Spread the word