सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के लिए विकासखंड करतला मुख्यालय में हुआ प्रशिक्षण

-सुखदेव कैवर्त
कोरबा (बरपाली)।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में अपने उद्बोधन में घोषणा की थी कि छत्तीसगढ़ में सभी परिवारों का आर्थिक समाजिक सर्वेक्षण कराया जावेगा। इसी तारतम्य में एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में सर्वेक्षण का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिला जनपद के अलवा शिक्षा, राजस्व, महिला बाल विकास आदि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सर्वेक्षण के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनपद मुख्यालय करतला के सभागार एवं सामुदायिक भवन में दो-दो पारी में कर्मचारियों को सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

सर्वेक्षण में गांव में रहने वाले सभी परिवारों की आर्थिक सामाजिक स्थिति का पता लग जाएगा। एक फॉर्म में उनकी जानकारी एकत्रित किया जावेगा। इसमें मुखिया का नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता, रोजगार की जानकारी, कृषि, स्वरोजगार, नौकरी, मजदूरी, बेरोजगार, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, धान बिक्री, किसान पंजीकरण, नरेगा जॉब कार्ड, परिवार की कुल वार्षिक आमदनी, आयकर दाता, कितनी भूमि है, कितने पर सिंचित असिंचित, आवास में कच्चे पक्का तथा कमरे की संख्या, शौचालय की जानकारी, निराश्रित सिंचाई की व्यवस्था, वाहन की जानकारी, ईंधन की कैसे व्यवस्था, कुकिंग गैस है कि नहीं, कितने की कौशल प्रशिक्षण की जानकारी हां या नहीं, इससे आय की जानकारी, विद्युत कनेक्शन आदि को बताना होगा। फॉर्म को किस तरह भरना है प्रशिक्षण में बताया गया। साथ हीं कर्मचारियों की शंका का समाधान किया गया। कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में जनपद सीईओ एमएस नागेश, बीईओ संदीप पांडेय, संकाय सदस्य विनोद सिंह राज सहित सभी करारोपण अधिकारियों ने भाग लिया।

ranjan photo
Admin

Spread the word