चिमनीभट्ठा के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

कोरबा। चिमनीभट्ठा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने मानिकपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल मृतक कौन है इसका पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
रविवार की सुबह कुछ लोगों ने चिमनीभट्ठा के पास स्थिति झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। लाश मिलने की खबर आम होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तत्काल इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवेचना शुरू की। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है, उसकी मौत कैसे हुई इन सभी पहलुओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word