रेंकी बस्तीपारा में 9 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
ग्राम रेंकी के बस्तीपारा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है। आयोजक कर्ता जमुना प्रसाद यादव, कृष्णाबाई यादव ने बताया कि ग्राम में 9 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ कथा का आयोजन होगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कलश यात्रा में शामिल होकर पुण्य का लाभ लेने का आग्रह किया है। कथा का समापन 16 अप्रैल को होगा। कथावाचक पंडित नारायण महाराज श्री राधे निकुंज आश्रम जंजगीरी भिलाई छत्तीसगढ़ के मुखाग्र बिंद से ग्राम रेंकी में कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक होगी।

ranjan photo
Admin

Spread the word