देवी सिंह टेकाम को भाजपा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी देवी सिंह टेकाम को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री पवन साय, जिला संगठन प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल व जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू की अनुमति से जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह ने टेकाम को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। टेकाम की नियुक्ति से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। पार्टी संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

ranjan photo
Admin

Spread the word