बालको टाउनशिप विद्यालय का परीक्षणा परिणाम घोषित

कोरबा। बालको टाउनशिप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको में वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस मौके पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रमणि यादव, उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव रविंद्र यादव, उपसचिव मिनेशवर पेगू, कोषाध्यक्ष महेंद्र चंद्रा, सदस्य रामगोविंद बरेठ, मनेंद्र कुर्रे, सीमा डहरिया, विमला मार्को एवं विद्यालय की प्राचार्य नीलम सिंह, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी व पालक उपस्थित थे। प्राचार्य नीलम सिंह ने अपने उद्बबोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। बच्चे के सर्वगुण विकास की शुभकामनाएं दी। प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं प्राचार्य ने नर्सरी से 11वीं तक के बच्चों को मेडल एवं अंकसूची प्रदान किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word