राजेंद्र प्रसाद नगर के दशहरा मैदान में श्रीमद् भागवत कथा 21 अप्रैल से

0 समाज के अध्यक्ष ने भक्तों को कथा श्रवण करने को किया आमंत्रित
कोरबा।
क्षत्रिय राठौर समाज जिला कोरबा के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 के दशहरा मैदान में 21 अप्रैल 2023 से 28 अप्रैल 2023 तक किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के व्यास पीठ पर वृंदावन के आचार्य स्वामी माधवानंद महाराज वृंदावन विराजमान होंगे।
श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 21 अप्रैल दिन शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा शोभायात्रा निकालकर किया जाएगा । आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज राठौर ने बताया कि जिले एवं अन्य जिलों से भी कथा श्रवण करने के लिए क्षेत्रीय राठौर समाज के लोगों सहित अन्य भक्त आएंगे। उन्होंने नगरवासियों को भी कथा श्रवण कर पुण्य का भागीदार बनने आमंत्रित किया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word