October 6, 2024

मिशन 2023 का आगाज: बैठक लेकर पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज.. LDM गजेंद्र चंद्रा की रणनीति की हुई सराहना

कोरबा। विधानसभा चुनाव 2023 के नज़दीक आते ही कांग्रेस अब से ही इलेक्शन मोड़ में नज़र आ रही है। पार्टी के बड़े नेताओ ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है आम कार्यकर्ताओ को रिचार्ज कर अभी से ही जनता से जुड़कर कांग्रेस को और मजबूत बनाने मंत्र दिया जा रहा है। आज AICC एससी विभाग के LDM राष्ट्रीय समन्वयक पवन रात्रे कोरबा पहुंचे यहां उन्होंने बांगो विश्रामगृह में पाली-तानाखार विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की ज़मीनी हक़ीक़त जाना गया यहां कार्यकर्ताओ की समस्या सुनने के साथ उसका निदान भी तय किया गया। राष्ट्रीय समन्वयक ने इस दौरान कार्यकर्ताओ को मिशन 2023 का रोड़ मैप भी बताया कि कैसे छत्तीसगढ़ का एक-एक विधानसभा सीट महत्वपूर्ण है और सरकार के कामकाज की बेहतरी के साथ 2023 में फिर सूबे में कांग्रेस का परचम लहराता रहेगा।

बैठक में एलडीएम गजेंद्र चन्द्रा ने सभी को ज़मीनी स्तर पर आ रही समस्याओ को साझा किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओ को जनता से जुड़ने का प्लान भी बताते आगामी विधानसभा चुनाव को जीतने का मंत्र सुझाया। उन्होंने बताया कि कैसे कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर जनता के छोटे छोटे समस्याएं को मुखर हो सकते है उनके समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधि से मिलकर समस्याओ का समाधान कर उनके वोटर के मन मे कायम कांग्रेस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा संचालित सभी योजनाओं का ग्रामीणों को जन चौपाल के माध्यम से जानकारी देने और उनके क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों को पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाने जैसे मुख्य बिंदु पर बात रखी। इन दौरान पाली तानखार विधायक मोहितराम ने भी कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आप सबके मेहनत के साथ मिले जनादेश के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने हर वर्ग के लिए बेहतर कार्य किया है। अब वापस से समय आ गया है आप सबकी अत्यधिक सक्रियता का आप सभी एक-एक गांव और एक घर तक पहुंच कांग्रेस सरकार ने उनकी बेहतरी के लिए क्या-क्या कर रही है इसकी जानकारी पहुंचना जरूरी है। लोगो के मन मे कायम विश्वास को और मजबूत करना है ताकि आने वाले 5 साल में हम इससे भी बेहतर उनके लिए काम करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय समन्वयक पवन रात्रे ,पाली तानाखार विधायक मोहित राम, कोरबा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, मनोज चौहान, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष असमेर सिंह पोर्ते, बच्चन साय कोराम, लक्ष्मी अग्रवाल , विधायक प्रतिनिधि भोला गोस्वामी , विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता ,मिर्जा कय्यूम बेग,जुनैद खान, आनंद मित्तल, शिवनंदन कुजूर, बाबा खान, घुरबिंद दास , युवा कांग्रेस जिला महामंत्री मधुसूदन, आकाश पटेल, कमल किशोर चंद्रा, विनोद उर्रे, अमर पुष्कर, हीरा डहरिया, सूरज यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the word