October 7, 2024

एलडीएम के राष्ट्रीय समन्वयक पवन रात्रे का कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया स्वागत

कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश भर में एलडीएम लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन चलाया जा रहा है। इसी के तहत पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र पहुंचे पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक पवन रात्रे का मिनीमाता बांगो बांध के रेस्ट हाउस में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एलडीएम के बारे में विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर पाली-तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, पाली-तानाखार विधानसभा के समन्वयक गजेंद्र चंद्रा, रामपुर विधानसभा के समन्वयक हरीश परसाई, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण अजा विभाग के जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार कुर्रे, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नारायण लाल, महिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग शहर के अध्यक्ष पुष्पा पात्रे, समस्त प्रकोष्ठ एसटी कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस, माइनॉरिटी कांग्रेस एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र से आए कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the word