छुरीकला के रवि साहू तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

कोरबा। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर पूर्व मंत्री महाराष्ट्र सरकार की स्वीकृति पर छुरीकला के रवि साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश से युवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि महासभा के नियमों व निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष से तालमेल बनाकर अपने जोन में सघन भ्रमण कर सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर महासभा को मजबूत व विस्तारित करेंगे। साथ ही अपने जोन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों व प्रदेश अध्यक्षों की प्रत्येक तीन माह में बैठक कराकर 14 सूत्रीय प्रगति-समीक्षा रिपोर्ट राष्ट्रीय महासचिव के पास भेजेंगे। रवि साहू के अलावा प्रदेश से 9 अन्य युवाओं पवन साहू देवपुरी रायपुर, हिरेंद्र साहू खरेगां धमतरी, विनोद साहू गीदम दंतेवाड़ा, आलोक साहू प्रेमनगर सूरजपुर, ओमप्रकाश साहू पदुमतरा राजनांदगांव, प्रेम किसन साहू भिलाई, दुली किसन साहू डोगरीपाली महासमुंद, दिलिप साहू पसौद दरियागंज व समीर साहू भिलाई को युवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word