हरीश बने छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति कोरबा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति की कोरबा ग्रामीण जिला इकाई का गठन करते हुए बालको कोरबा निवासी हरीश सोनवानी को समिति में जिला अध्यक्ष कोरबा ग्रामीण पद पर मनोनीत किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि यथाशीघ्र कोरबा ग्रामीण जिला इकाई का विस्तार कर प्रधान कार्यालय अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करें। साथ ही समिति के संविधानानुसार कार्य करते हुए समय-समय पर प्रगति प्रतिवेदन से भी अवगत कराते रहें। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से होगी तथा समिति की वार्षिक साधारण सभा में स्वीकृति उपरांत एवं आपके द्वारा समिति के संविधानानुसार कार्य करते रहने पर पांच व तक लागू रहेगी।

ranjan photo
Admin

Spread the word