घोटालेबाज कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

0 मुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री का किया गया पुतला दहन
कोरबा।
भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के घोटालेबाज सरकार के द्वारा जो दो हजार करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया गया है उसके खिलाफ पुराना बस स्टैंड कोरबा में धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, जिले के कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व उपाध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह बग्गा, मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, मंडल महामंत्री युगल कैवर्त्य, योगेश मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरजू अजय, महिला मोर्चा महामंत्री संजू देवी राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष रामशंकर साहू, दीपा राठौर, दीपेश सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी कमलेश कश्यप, पार्षद उर्वशी राठौर, धनश्री साहू, वैभव शर्मा, ईश्वर पटेल, प्रमोद साहू, विजय गुप्ता, रिंकू गुप्ता, सियाराम चंद्रा, सुरेश झा, शीतला विश्वकर्मा, कृष्णा सिंह ठाकुर, कृष्णा साहू, रुपेश, शत्रुघ्न सिंह ठाकुर, संतोष कैवर्त, द्वारका चंद्रमा, कमल सिंह ठाकुर, रमेश पोद्दार, लक्ष्मी श्रीवास, सुमित्रा श्रीवास, बबली मानिकपुरी, गोपाल भौमिक, सूर्या यादव, चंदन सिंह, सुकेश दलाल, अरविंद अग्रवाल, सुरजीत खत्री, मिथिलेश पांडे, राजेंद्र सिंह राजपूत, नवीन जायसवाल, अश्वनी वैष्णव, मनोज राठौर, अशोक श्रीवास, मंगतू सिंह, विशाल सचदेव, राकेश सोनी, बबलू डहरिया, विनोद यादव, शिव शंकर तिवारी, दीपक गुप्ता, रवि महाराज एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर कोसाबाड़ी मंडल ने सुभाष चौक के समीप धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह समेत भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word