शासकीय विद्यालय कटघोरा के विद्यार्थियों ने मनाया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

कोरबा। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा के छात्रों ने प्रधानाचार्य मनोज सराफ के संरक्षण और व्यावसायिक प्रशिक्षक तेजस्वी राजपूत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया। इस अवसर पर जीवन में प्रौद्योगिकी का क्या महत्व है इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।
वर्तमान में गर्मियों की छुट्टियों में शिक्षण संस्थान बंद है, वहीं छात्रों ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस क्या होता है, इस पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही दैनिक जीवन के कामों में इसके उपयोग और महत्व को समझाया गया। आज प्रौद्योगिकी के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। जैसे कि कोरोना काल के समय जब सब संस्थान जैसे कि विद्यालय, ऑफिस इत्यादि बंद थे तब प्रौद्योगिकी ने ऑनलाइन क्लासेस, ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से काम को सुचारू रूप से चलने में हमारी मदद की। कार्यक्रम में इसके महत्व को विद्यालय के विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया। मंच संचालन विद्यालय के विद्यार्थी संदीप ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word