आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय में विद्यार्थी कर पाएंगे उच्च सुविधायुक्त अध्ययन : कंवर

0 कटघोरा विधायक ने किया पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष व साइकिल स्टैंड का भूमिपूजन
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम अरदा में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष एवं साइकिल स्टैंड के निर्माण के लिए कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर ने सोमवार को भूमिपूजन किया। निर्माण कार्य की लागत 49 लाख 99 हजार रुपये है।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक कंवर ने कहा कि ग्राम अरदा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के बन जाने और यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय, कंप्यूटर सीखने की भी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के ग्रामीण बच्चे विद्यालय में प्रवेश लेकर उच्च व सुविधायुक्त अध्ययन कर पाएंगे। उनके शिक्षा का स्तर भी बढ़ेगा और वे अपने माता-पिता, क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में लता मुकेश कंवर जनपद अध्यक्ष, गोविंद सिंह कंवर जनपद उपाध्यक्ष, कांति दीवान जनपद सदस्य, डॉ. शेख इस्तियाक मदरसा बोर्ड सदस्य, रामशरण कंवर मंडी उपाध्यक्ष कटघोरा, गोरेलाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष, विकास सिंह जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, रामगोपाल विधायक प्रतिनिधि, सरपंच श्रवण कुमार, राज जायसवाल, जय कंवर, प्राचार्य डी. लाल, संतोषी महंत अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस, सौरव शर्मा, अमर दास, राम, शत्रुहन पटेल, जगदीश यादव, भुनेश्वर प्रजापति एवं सत्या कंवर सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word