October 6, 2024

रीपा की गतिविधियां देख खुश हुए सीएम

0 भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा क्षेत्र ग्राम चिर्रा व कुदमुरा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
0 स्व-सहायता समूह के साथ ली सेल्फी, रोपे पौधे

कोरबा।
सूबे के मुखिया भूपेश बघेल योजनाओं व विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने और जनता की समस्याओं को सुनने प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री सोमवार को कोरबा जिले के प्रवास पर रहे। वे जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिर्रा व कुदमुरा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। सबसे पहले मुख्यमंत्री बघेल चिर्रा के रीपा पहुंचे। यहां राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। चिर्रा में दिव्यांग ललिता राठिया ने समूह की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने रीपा के प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया। समूह के महिलाओं ने साफा बांधकर सीएम का अभिनंदन किया। मड़वारानी समूह की अध्यक्ष कुंती राठिया की मांग पर मुख्यमंत्री ने सेल्फी ली। अन्य समूह की सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली।

महिलाओं ने बताया कि हल्दी मिर्च मसालों का निर्माण मड़वारानी समूह करती है। मुख्यमंत्री ने महालक्ष्मी समूह के आचार निर्माण की गतिविधियां देखी और चर्चा की। रीपा में वाईफाई संचालन का मुख्यमंत्री, सांसद और मंत्री ने बटन दबाकर शुभारंभ किया। अतिथियों को समूह की ओर से गिफ्ट हैम्पर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर संजीव कुमार झा को रीपा में गढ़कलेवा और कॉफी पॉइंट संचालन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दोना पत्तल, चप्पल निर्माण की गतिविधियां देखी और समूह का उत्साह वर्धन किया। मुख्यमंत्री ने ऐश ब्रिक्स निर्माण और पेवर ब्लॉक निर्माण का अवलोकन किया। युवा मितान और समूह ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पुट्टी निर्माण और गोबर पेंट निर्माण का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने समूह के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कटहल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आम, सांसद ज्योत्सना महंत ने आम, प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कदम और राजस्व मंत्री जयसिंह ने कदम का पौधा लगाया।

दिव्यांग ललिता राठिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अलग-अलग समूह से संचालित गतिविधियों को बताया। उन्होंने बताया कि यहां 15 गतिविधि संचालित है, जिसमें 64 लोग जुड़े है। इसमें 18 पुरुष भी हैं। यहां हल्दी मिर्च मसाला, आटा, सुगंधित चावल, आचार, चना मुर्रा, दोना पत्तल, ईंट निर्माण, गोबर पेंट, पुट्टी, चैन लिंक फेंसिंग का पिछले एक माह से सतत कार्य चल रहा है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, आदिवासी विभाग से हल्दी मिर्च मसाला, दोना पत्तल, बेसन, आटा, ईंट का ऑर्डर मिला है। 7 हजार लीटर गोबर पेंट का भी आरईएस से ऑर्डर मिला है। अभी तक 2 लाख 15 हजार का शुद्ध मुनाफा हुआ। 6 लाख से ऊपर की विभिन्न सामग्रियों की बिक्री हो चुकी है। औसतन 4 से 5 हजार की आमदनी हुई। अभी अनेक विभागों से ऑर्डर जारी है। 200 जोड़ी चप्पल का ऑर्डर आदिवासी विकास विभाग से मिला है।
0 मुख्यमंत्री ने जनता को दी विकास कार्यों की सौगात
ग्राम चिर्रा में उन्होंने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी। रामपुर विधानसभा क्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री बघेल क्षेत्रवासियों को सौगात देते हुए अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। लोक निर्माण विभाग उपसंभाग कोरबा के अंतर्गत 28 करोड़ 28 लाख के चांपा गेवरा रेलमार्ग पर उरगा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ओव्हर ब्रिज निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग कोरबा संभाग में 9 करोड़ 14 लाख 88 हजार के तिलाईडबरा से करतला रोड तक 2 किमी लंबा सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित 4 कार्य, वन विभाग के अंतर्गत 2 करोड़ 24 लाख 93 हजार के 8 सड़क निर्माण कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के 8 कार्य हेतु 2 करोड़ 14 लाख 57 हजार, जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत 1 करोड़ 81 लाख 91 हजार के 10 विभिन्न कार्य तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 6 करोड़ 8 लाख 76 हजार के 2 कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार शिलान्यास एवं भूमिपूजन के कार्यों के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 20 करोड़ 53 लाख 77 हजार के 22 कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कंपनी मर्यादित कोरबा के 3 करोड़ 99 लाख 63 हजार के 2 कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग कोरबा अंतर्गत 1 करोड़ 42 लाख 24 हजार के 2 कार्य तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 94 लाख 60 हजार के 6 कार्य शामिल हैं।
0 रामपुर, चिर्रा में मुख्यमंत्री की घोषणाएं
भेंट मुलाकात के तहत चिर्रा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनेक घोषणाएं की। इनमें कुदमुरा से श्यांग तक पक्की सड़क, चिर्रा और कुदमुरा में धान खरीदी केंद्र, चिर्रा में सांस्कृतिक मंच और मुक्तिधाम का निर्माण, बरपाली में सेजेस, रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी का निर्माण, प्रत्येक के लिए 5-5 लाख का प्रावधान, ग्राम तरदा, केवराद्वारी और चिर्रा के हाई स्कूलों का हायर सेकेंडरी में उन्नयन, कनकी ग्राम में हायर सेकेंडरी स्कूल और कुदुरमाल ग्राम में हाई स्कूल भवन का निर्माण, कनकेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, ग्राम करतला में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी, चिर्रा ग्राम में स्व-सहायता समूह के लिए प्रशिक्षण भवन का निर्माण एवं रामपुर और उमरेली में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ होगा, शामिल है।

Spread the word