तेज रफ्तार बस पलटी, यात्री घायल

कोरबा। यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का कारण ओवर स्पीड को बताया जा रहा है। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बस में लगभग दर्जनों यात्री सवार थे। जिसमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। लगभग एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। हादसा कटघोरा थाना अंतर्गत जेंजरा चौक के समीप घटित हुई। बताया जा रहा है कि सांई कृपा बस सर्विस की वाहन में सवार होकर यात्री जा रहे थे। बस कोरबा से बांगो के लिए रवाना हुई थी। घायलों को उपचार के लिए कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

ranjan photo
Admin

Spread the word