भाजपा कोसाबाड़ी मंडल की कार्यसमिति बैठक में संगठनात्मक कार्यों की हुई समीक्षा

कोरबा। मंडल प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी कोसाबाडी मंडल की कार्यसमिति बैठक सामुदायिक भवन आरपी नगर में हुई। मुख्या वक्ता जिला संगठन प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने मार्गदर्शन दिया।
बैठक में मुख्य रूप से कोरबा विधानसभा प्रभारी वी रामा राव, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, विधानसभा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, कोसाबाड़ी मंडल प्रभारी व जिला मंत्री राजेंद्र राजपूत, रेणुका राठिया, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, देवेंद्र पांडेय, हितानंद अग्रवाल, लक्की नंदा, अजय चंद्रा, मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, रामपुर विस्तारक सनत धीवर, कोरबा विस्तारक जीवन पटेल, सुमन सोनी, प्रकाश अग्रवाल, चंदन सिंह, मंजू सिंह, मनोरम सिंह, ज्योति वर्मा, रितु चौरसिया के साथ-साथ मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word