जिला प्रभारी श्याम बिहारी पढ़ा रहे कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ

0 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा
कोरबा।
जिला प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल पाली-तानाखार विधानसभा के पांच मंडलों के प्रवास पर रहे। उन्होंने समस्त मंडलों की बैठक ली। इसके अंतर्गत पाली एवं चैतमा मंडल की बैठक आयोजित की गई थी। इसी कड़ी में पसान मंडल की कार्यसमिति बैठक सामुदायिक भवन जटगा में पोड़ी मंडल की बैठक कोरबी में तथा चोटिया मंडल की बैठक चोटिया में आयोजित की गई। इस तरह दो दिवसीय प्रवास में पाली-तानाखार विधानसभा के पांचों मंडलों की बैठक संपन्न हुई।
जिला के संगठन प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल ने पांचों मंडलों के बूथ स्तर तक के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही साथ प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलन एवं विभिन्न कार्यक्रम की योजना बनाई गई। पसान मंडल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के तीन प्रमुख कार्यकर्ता सत्यनारायण यादव (लखनपुर), मोहनलाल धनुहार, शिवहरी कंवर (छेवधरा) ने भारतीय जनता पार्टी प्रवेश भी किया। नव प्रवेश कार्यकर्ताओं को गमछा पहनाकर तिलक एवं माला से पार्टी में उनका स्वागत किया गया।
जिला प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल के साथ साथ पांचों मंडलों के प्रवास पर प्रमुख रूप से जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, संतोष देवांगन, अजय जायसवाल, विजय जगत, लक्की नंदा, अजय चंद्रा, राम नारायण उरैती सहित पसान मंडल अध्यक्ष पवन पोया, पोड़ी मंडल अध्यक्ष रघुनंदन जायसवाल, चोटिया मंडल अध्यक्ष रवि मरकाम, पाली पंडाल अध्यक्ष रोशन सिंह, चैतमा मंडल अध्यक्ष कृष्णा यदु, मंडलों के प्रभारी, सह प्रभारी, महामंत्री, पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष व मंडल में निवासरत कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word