छत्तीसगढ़ वावीनम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जतिन उपाध्याय ने जीता गोल्ड मेडल

विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
छत्तीसगढ़ वावीनम मार्शल आर्ट एसोसिएशन की ओर से 16 जुलाई रविवार को बैडमिंटन हॉल खेल परिसर सरकंडा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट वावीनम चैंपियनशिप खेल का आयोजित किया गया। कोरबा जिले के खिलाड़ी ने स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से रायपुर, जांजगीर, बालोद, कोरबा, अंबिकापुर, दुर्ग, बिलासपुर, कांकेर सहित अन्य जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कोरबा जिला से हरदीबाजार निवासी जतिन कुमार उपाध्याय ने अंबिकापुर के खिलाड़ी के साथ वावीनम मार्शल आर्ट स्पर्धा में शामिल हुए और प्रथम स्थान पर रहे। जतिन कुमार उपाध्याय को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। अगले माह होने वाले राष्ट्रीय खेल के लिए जतिन कुमार का चयन छत्तीसगढ़ की टीम में हुआ है। जतिन ने इसका श्रेय एसोसिएशन के महासचिव कमलेश देवांगन, कोच प्रशिक्षक पूनम अहिर सहित माता-पिता को दिया है। जतिन कुमार उपाध्याय के जीत हासिल करने पर परिजनों, दोस्तों सहित ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। जतिन कुमार प्रेस क्लब हरदीबाजार के उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय के सुपुत्र हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word