March 17, 2026

खोडरी के साकार प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई मशीन का किया गया वितरण

कोरबा। निगमित सामाजिक उत्तर दायित्व के अंतर्गत एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र की ओर से ग्राम खोडरी के साकार महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूनम मिश्रा अध्यक्ष श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर ने की। कार्यक्रम में रीतांजलि पाल, राजी श्रीनिवासन, संगीता कापरी उपाध्यक्ष श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल, सुनीता मिश्रा अध्यक्षा ऊर्जा महिला समिति भी मौजूद रहे। अध्यक्ष पूनम मिश्रा ने महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वंतत्र रूप से कार्य करने की प्रेरणा दी।

ranjan photo
Admin

Spread the word