February 27, 2026

राशिफल 28 अगस्त : इन राशियों के लिए शुक्रवार का दिन है अति उत्तम, जाने अपना राशिफल

मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशि सहित सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन विशेष है. पंचांग के अनुसार आज दशमी की तिथि है. चंद्रमा आज धनु राशि में विराजमान है. आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि –
व्यवसाय के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व्यक्ति किसी भी प्रकार की रिश्वत या पैसे के लेनदेन से दूर ही रहे। स्टुडेंट प्लेयर को अच्छा परीक्षा परिणाम प्राप्त होंगे। जीवन साथी के साथ सहयोगात्मक तथा प्यार भरे संबंध रहेंगे। शुभ रंग हल्का सफेद होगा। आज आप श्री सूक्त का पाठ करें लाभकारी होगा।

वृष राशि –
कार्य को गंभीरता से अंजाम दें। कामकाज में नई तकनीक व हुनर का उपयोग करें। आर्थिक रूप से समय सामान्य है। अपने लक्ष्य को पाने के लिए थोड़ी और मेहनत की आवश्यकता है। रिश्ते में विचारों का संपूर्ण आदान-प्रदान आवश्यक है। प्रेम प्रसंग में न पड़े। शुभ रंग सिल्वर होगा। आज आप महालक्ष्मी का पूजन करें लाभकारी होगा।

मिथुन राशि –
नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए सकारात्मक परिवर्तन व तबादले की स्थितियां और उचित योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में आज का दिन उत्तम है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। पुरानी बीमारियों में सावधानी रखनी होगी। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। शुभ रंग गोल्डन होगा। आज आप श्री सूक्त से लक्ष्मी जी का अभिषेक करें लाभकारी होगा।

कर्क राशि –
अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें। फिजूलखर्ची से बचें। व्यवसाय संबंधी किसी भी निवेश फंड आदि मामलों में सावधानी रखें तो बेहतर रहेगा। कामकाज की व्यवस्था और पारिवारिक जीवन के मध्य आप तालमेल स्थापित करके रखेंग। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे। पति-पत्नी के बीच में मीठी नोकझोंक हो सकती है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप लक्ष्मी जी को कमल पुष्प अर्पित करें लाभकारी होगा।

सिंह राशि –
कोर्ट संबंधी मामले के दस्तावेज व पेपर्स को संभालकर रखें। पूरी मेहनत व ध्यान अपने कार्यों पर ही केंद्रित रखें। व्यवसाय संबंधी कुछ लाभदायक योजनाएं बनेंगी। कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने के लिए दूसरों की सलाह अवश्य लें। शुभ रंग सुनहरा होगा। आज आप कमलगट्टा की माला धारण करें लाभकारी होगा।

कन्या राशि –
पदोन्नति और आय में वृद्धि के संकेत हैं। विवाह संबंधित कार्यों को अंतिम रूप दिए जाने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा व्यक्तियों से वरिष्ठ अधिकारी उनके काम से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे। अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा।

तुला राशि –
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन आदि की सूचना प्राप्त होने की संभावना है। रिश्ते में दुविधा महसूस हो सकती है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है । अपने किसी निकटतस्थ मित्र से सलाह लें। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप विल्वपत्र से लक्ष्मी जी का अर्चन करें लाभकारी होगा।

वृश्चिक राशि –
कार्यक्षेत्र में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपके साथ कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो बेहतर रहेगा कि कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले सोच लें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अधिकारी वर्ग से मित्रता लाभदायक रहेगी। अत्यधिक तनाव की वजह से आपके मनोबल में गिरावट आएगी। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप श्री यंत्र का पूजन करें लाभकारी होगा।

धनु राशि –
विद्यार्थियों का मन भी अपनी पढ़ाई नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में काफी समय से जो मंदी चल रही थी आज उम्मीद की कोई नई किरण दिखाई देगी। आपको बच्चों और भाई-बहनों की शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी से संबंधित समाधान मिलेंगे। आप बाहर के खाने और अस्वास्थ्यकर भोजन से बचें। प्रेम और रोमांस में के लिए समय अच्छा है। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप श्री सूक्त का पाठ करें लाभकारी होगा।

मकर राशि –
माता पिता की इच्छाओं की अवहेलना ना करें। आज किसी रचनात्मक कार्य से लाभ होगा यदि इसे अपना करियर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए गंभीरता से सोचें। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिल सकती है। लाइफ पार्टनर से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। शुभ रंग क्रीम कलर होगा। आज आप गाय को हरी दुर्वा खिलाए लाभकारी होगा।

कुंभ राशि –
कार्यक्षेत्र मे पार्टनर के साथ चल रहे विवाद व गलतफहमियां खत्म होंगी। आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे । दांपत्य और प्रेम संबंधों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभ रंग स्लेटी होगा। आज आप देव दर्शन करने के लिए जाए लाभकारी होगा।

मीन राशि –
कार्यक्षेत्र में आज मेहनत करनी पड़ेगी तभी फल मिलेगा नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है। मीन राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। फालतू खर्चा करने से बचें। लंबी-चौड़ी बातें करने से बचें। शुभ रंग हल्का सफेद होगा। आज आप गरीबों को वस्त्र प्रदान करें लाभकारी होगा।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word