March 18, 2026

बस स्टैंड हरदीबाजार में श्री गणेश उत्सव समिति ने की प्रतिमा स्थापित, पूजा-पाठ के साथ की जा रही रोजाना आरती

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
बस स्टैंड हरदीबाजार में श्री गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान गणेश की प्रतिमा विराजित की गई है, जहां रोजाना समिति के सदस्य पूजा पाठ के साथ आरती कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को रोजना अलग-अलग प्रकार के प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। इसमें खीर पूड़ी, खिचड़ी, बूंदी, फल सहित अन्य प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नितेश जायसवाल, समीर जायसवाल, मुकेश जायसवाल, महेश यादव, सूरज गुप्ता, शिव प्रजापति, भागवत प्रसाद प्रजापति सहित श्री गणेश उत्सव समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। आनंद चौदस को बाजे गाजे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word