February 25, 2026

नवरात्र के प्रथम दिन सभी पंडालों में दर्शन के लिए पहुंचे कुसमुंडा जीएम

-अभिषेक आदिले
कोरबा (कुसमुंडा)।
नवरात्र शुरू होते ही कुसमुंडा में आकर्षक पंडाल सज कर तैयार हो गए हैं। विकासनगर स्थित पंडाल को भगवान बद्रीनाथ के दरबार का रूप दिया गया है। आदर्श नगर में शेरों वाली मंदिर का दरबार सज चुका है। आदर्श नगर कुसमुंडा में सबसे पुराना मंदिर है, जिसे कोई नहीं बता पाता कि यह कब का मंदिर है। मां कुष्मांडा दाई मंदिर में भी पंडाल तैयार हो चुका है।

कुसमुंडा जीएम संजय मिश्रा ने रविवार को सभी पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन कर सभी समितियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कलेक्टर के दिशा निर्देशों को सभी समितियों को पालन करने कहा। साथ ही सभी को नवरात्र की बधाई दी।

ranjan photo
Admin

Spread the word