February 25, 2026

नहीं बना जाति प्रमाण पत्र, क्षेत्रीय भारिया जनजाति समाज ने किया विस चुनाव का बहिष्कार

कोरबा। प्रशासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने के कारण क्षेत्रीय भारिया जनजाति समाज जिला कोरबा ने विधानसभा चुनाव 2023 का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया है। समाज के लोगों ने बीते 31 अक्टूबर को कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा को पत्र देकर अवगत कराया था कि हमारा जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने हेतु पांच दिवस के भीतर सकारात्मक निर्णय प्रशासन यदि नहीं लेता है तो क्षेत्रीय भारिया जनजाति समाज कोरबा विधानसभा चुनाव 2023 का बहिष्कार करेगा। पांच दिवस बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक हमारी समस्या का समाधान नहीं किए जाने के कारण सभी क्षेत्रीय भारिया जनजाति समाज कोरबा के लोग आज से विधानसभा चुनाव 2023 का पूर्ण रूप से बहिष्कार करते हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word