February 26, 2026

कोरबी-धतूरा के विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, लोगों को मतदान करने किया प्रेरित

कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबी धतूरा विकासखंड पाली के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। आम लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। मतदाता जागरूकता के नारे एवं स्लोगन करते हुए एवं मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। कोरबी-धतूरा बस्ती में विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं, प्रभारी प्राचार्य डीके लहरे, सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार साहू, व्याख्याता मीनू कुमार लहीमोर, रश्मि तिवारी, के मिंज, विजय कुमार जांगड़े, शिवचंद पंकज, राधिका सोनी, संजय सिंह राठौर, सुरेंद्र कुमार राठौर, आर.आर. श्रीवास, डीके पात्रे, रविकांत, अशोक जायसवाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजू प्रसाद सारथी, स्टाफ के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ranjan photo
Admin

Spread the word