February 26, 2026

छत्रपाल सिंह को कांग्रेस ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

कोरबा। विधानसभा चुनाव 2023 में पाली-तानाखार विधानसभा से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे छत्रपाल सिंह कंवर को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निष्किासित कर दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांगे्रस कमेटी के संगठन एवं प्रशासनिक प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने छत्रपाल सिंह कंवर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है। संगठन ने उन्हें आदिवासी कांग्रेस का जिलाध्यक्ष भी बनाया था, लेकिन कांग्रेस की टिकट न मिलने के कारण जोगी कांग्रेस से टिकट हासिल कर चुनाव लड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन एवं प्रशासनिक प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने तत्काल प्रभाव से जारी निष्कासन आदेश में कहा है कि अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार छत्रपाल सिंह कंवर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

ranjan photo
Admin

Spread the word