नवनिर्वाचित विधायक देवांगन का समाज ने किया सम्मान

कोरबा। कोरबा विधानसभा में जीत दर्ज करने के बाद विधायक लखनलाल देवांगन का इन दिनों जमकर स्वागत सत्कार हो रहा है। कोहड़िया स्थित उनके घर पहुंचकर समर्थकों सहित विभिन्न समाज के लोग फूल माला भेंट कर उनका सम्मान कर रहे हैं। इसी क्रम में देवांगन समाज के लोगों ने भी स्वागत किया।
स्वागत से अभिभूत विधायक लखनलाल देवांगन ने कहा कि इस चुनाव में सभी समाज का भरपूर सहयोग मिला। चुनाव प्रचार के दौरान समाज के लोगों ने उनके समक्ष विभिन्न समस्याओं को रखा जिसे पूरा करने का आश्वासन दिया गया। खासकर सामाजिक भवन के उत्थान को लेकर अनेक मांगें रखी गई। वैसे भी भाजपा के प्रति सभी समाज के लोगों में काफी उत्साह दिखा, जिसकी वजह से यह परिणाम सामने आया है। इन दिनों देवांगन कोरबा में मौजूद हैं और सुबह से ही उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहता है। गुरुवार की सुबह देवांगन समाज के लोगों ने उनके निवास पर पहुंच कर फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समाज के पदाधिकारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word