सिटी कोतवाली, पाली समेत सात थाना व दो चौकी के बदले गए प्रभारी

कोरबा। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को कोरबा के सात थानों एवं दो चौकी के प्रभारी के पदस्थापना स्थल में परिवर्तन किया है। जारी आदेश में सिटी कोतवाली, पाली, बाकीमोंगरा, दर्री, कुसमुंडा, सिविल लाइन एवं बांगो थाना के प्रभारी बदले गए हैं। साथ ही मोरगा और रजगामार चौकी के प्रभारी भी उपनिरीक्षकों को बनाया गया है। महिला सहायता केंद्र एवं पुलिस परामर्श केंद्र का प्रभारी निरीक्षक मंजूषा पांडे को बनाया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word