July 4, 2024

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार सुखसागर मन्नेवार के पिता गांधीराम मन्नेवार (72) का शनिवार की शाम 5 बजे निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। वे ग्राम नवापारा उमरेली के प्रतिष्ठित नागरिक व सेवानिवृत शिक्षक थे। उनका अंतिम संस्कार नवापारा गांव के मुक्तिधाम में रविवार 4 फरवरी को सुबह 11 बजे किया जाएगा। कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने स्व. गांधीराम मन्नेवार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Spread the word