March 2, 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के संबित उपप्रांताध्यक्ष व सुनील महामंत्री बने

0 धर्मराज संगठन सचिव
कोरबा। प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह पैकरा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने विभिन्न जिलों के सचिवों को जिम्मेदारी दी है। संघ से जुड़े सदस्यों की मांगों को उचित स्थान पर रखने नियुक्ति की गई है। जिसमें कोरबा जिले के संबित साहू को उपप्रांताध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुनील जायसवाल को महामंत्री और धर्मराज मरकाम को संगठन सचिव का जिम्मा सौंपा गया है। संबित, सुनील और धर्मराज ने संघ द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ सचिवों के समस्त मांगों को उचित स्थान पर रखने की दिशा में काम किया जाएगा। प्रदेश पंचायत सचिव संघ में कोरबा जिले से तीन सचिवों को प्रदेश में स्थान मिलने से पंचायत संघ में हर्ष व्याप्त है।

ranjan photo
Admin

Spread the word