October 5, 2024

जो भी विकास कार्य हुए हैं वो सब प्रधानमंत्री के कारण : सरोज पांडेय

कोरबा। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडेय प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार कोरबा पहुंचीं। जिले में प्रवेश करने के साथ ही जगह-जगह उनका स्वागत पार्टी पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
टीपी नगर में भाजपा के कोरबा लोकसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में उन्होंने पदाधिकारियों से मुलाकात कर चर्चा की। यहां भी सरोज पांडेय का स्वागत करने के लिए पदाधिकारी और भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सरोज पांडेय ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे कोरबा लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर पूरा किया जाएगा और एकजुटता के साथ हम चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि यहां से मैं चुनाव नहीं लड़ रही बल्कि आप ही चुनाव लड़ रहे हैं। मैं अब कोरबा से वापस नहीं जाने वाली। कोरबा लोकसभा में पिछले 5 वर्ष में विकास कार्य देखने को नहीं मिला। जो भी विकास कार्य हुए हैं वो सब प्रधानमंत्री के कारण हुआ है। सरोज पांडेय ने कहा कि सामने वाले कमजोर नहीं, वे रणनीति से लड़ते हैं। सरोज पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री देश और विकास के लिए इतना कार्य करते हैं कि वे 3 घंटे भी सो नहीं पाते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वर्तमान में कांग्रेस की सांसद मैदान में ही नहीं हैं। कोरबा लोकसभा की पालक सांसद होने के नाते वे आने वाले समय में सभी मुद्दों और विषयों पर प्राथमिकता से कार्य करेंगी। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं कोरबा प्रत्याशी का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, जिला भाजपाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व विधायक रामदयाल उइके, अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, गोपाल मोदी, श्यामलाल मरावी, अशोक मोदी, नरेन्द्र देवांगन, जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन, बलराम विश्वकर्मा, रितु चौरसिया आदि ने किया। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, मंजू सिंह, संजू देवी राजपूत, रूकमणी नायर, उमा भारती सराफ आदि ने भी सरोज पांडेय का स्वागत किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महामाला से सरोज पांडेय का स्वागत किया। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे के इस द्वारा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिले के सभी जिला व मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
0 संजय शर्मा ने किया सरोज पांडेय का आत्मीय स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व विशेष आमंत्रित सदस्य कटघोरा विधानसभा के दीपका निवासी संजय शर्मा ने समर्थकों के साथ सरोज पांडेय का आत्मीय स्वागत किया। संजय शर्मा मजदूर और भाजपा नेता है। कोरोना काल में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद परिवार को सूखा राशन से लेकर स्वास्थ सुविधा जनता के लिए सेवा किए हैं। स्वागत कार्यक्रम में बीएमएस नेता अनिल पाटले, दीपक सहित बीएमएस एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Spread the word