March 17, 2026

शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं को कर रही एकजुट

हरदीबाजार। भाजपा का फोकस बूथ को मजबूत करने पर है। जिसके लिए शक्ति केंद्र की बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रहा है। भाजपा मंडल हरदीबाजार के शक्ति केंद्र की बैठक सोमवार को सिरली व उतरदा में रखी गई। बैठक के प्रभारी व कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। बूथ के कार्यकर्ता टोली बनाकर प्रत्येक घर में जाकर केंद्र तथा राज्य सरकार के योजनाओं के लाभ की जानकारी दी और मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट डालने कि अपील की। विधायक प्रेमचंद ने कहा कि ऐसा कोई घर नहीं जो आज केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित ना हो। भाजपा 400 का आकंड़ा पार कर पुनः केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर रघुराज सिंह उइके, चंद्रपाल पटेल, चन्द्रिका उइके, विजय साहू, श्रवण यादव, मन्नू राठौर सहित शक्ति केंद्र बूथ के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे

ranjan photo
Admin

Spread the word