March 17, 2026

जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का आयोजन 27 अप्रैल को

0 28 अप्रैल को स्वीप के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन
कोरबा।
लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने 27 अप्रैल शनिवार को शाम 5 बजे जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। बाइक रैली में सभी विभाग के प्रतिभागी रहेंगे, इसके लिए हेलमेट अनिवार्य है। इसी प्रकार 28 अप्रैल को साइकल रैली, दिव्यांग रैली, नववधु सम्मेलन जागरूकता कार्यक्रम, कॉलेज/स्कूली बच्चों का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, एनसीसी/एनएसएस एवं स्काउट गाइड द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं रैली तथा मतदाता जागरूकता पर संदेश और फ्लैशमॉब कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
28 अप्रैल को साइकल रैली का आयोजन शाम 5 बजे कलेक्टोरेट गेट से सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड तक की जाएगी। प्रतिभागियों को अपनी-अपनी साइकल लाना होगा। दिव्यांग रैली का आयोजन शाम 5:30 बजे से प्रारंभ होगा। रैली सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से सीएसईबी चौक होकर वापस ग्राउंड तक पहुंचेगी। नववधू सम्मेलन जागरूकता कार्यक्रम सुबह 5:35 बजे से सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित होगी। इसके तहत प्रतिभागी मेहंदी, रंगोली एवं शपथ कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में शाम 5:40 बजे से कॉलेज/स्कूली छात्र-छात्राओं का मानव श्रृंखला एवं साप्ताहिक गतिविधियों के प्रत्येक विभागों के प्रथम एवं द्वितीय प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट गाइड द्वारा शाम 5:50 बजे नुक्कड़ नाटक एवं रैली मतदाता जागरूकता का संदेश कार्यक्रम आयोजित किया गया है और शाम 6 बजे टी.पी. नगर स्थित पॉम मॉल में फ्लैशमॉब कार्यक्रम के तहत कॉलेज के बच्चों द्वारा डांस का आयोजन किया जाएगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word