March 28, 2026

एनटीपीसी कोरबा में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

0 परियोजना प्रमुख सरित महेश्वरी ने सभी को मतदान करने की दिलाई शपथ
कोरबा।
जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार स्वीप के अंतर्गत एनटीपीसी कोरबा आवासीय परिसर में रविवार को प्रात: 6.15 बजे मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोरबा सरित महेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रैली आवासीय परिसर के अंबेडकर भवन (भारतीय ध्वज) के पास से प्रारंभ होकर विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरते हुए वापस अंबेडकर भवन (मोर एनटीपीसी कोरबा सेल्फी पाइंट) के पास समाप्त हुई। शत् प्रतिशत मतदान के लक्ष्य प्राप्ति हेतु आयोजित रैली में परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोरबा सहित सभी महाप्रबंधक, मानव संसाधन प्रमुख, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी विभागाध्यक्ष, कमांडेंट सीआईएसएफ, युनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं सीआईएसएफ के जवानों ने अपनी सहभागिता दर्ज करायी। रैली समापन के पश्चात परियोजना प्रमुख ने सभी को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई।

उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देश में एनटीपीसी कोरबा द्वारा लगातार आवासीय परिसर में बैनर-पोस्टर एवं मतदाता जागरूकता हेतु प्राप्त वीडियो क्लीपस के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अभियान में बढ़चढ़कर अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

ranjan photo
Admin

Spread the word