March 27, 2026

कटघोरा विस क्षेत्र के नगरीय निकाय क्षेत्रों की समस्याओं के निराकरण हेतु उप मुख्यमंत्री से मिले विधायक प्रेमचंद पटेल

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत की समस्याओं से अवगत कराने उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल मिलने पहुंचे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री साव से मिलकर कटघोरा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आने वाले समस्त नगरीय निकाय क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया और समस्याओं के निराकरण हेतु आग्रह किया।
इस दौरान कटघोरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष बजरंग पटेल, पार्षद आत्मानारायण पटेल, युवा आयोग के पूर्व सदस्य रघुराज सिंह उइके, भाजयुमो मंडल पाली के अध्यक्ष दिलीप पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word