March 27, 2026

शाउमावि दीपका की प्राचार्य उषा कुटार हुईं सेवानिवृत्त, दी गई विदाई

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीपका की प्राचार्य उषा कुटार 31 मई को सेवानिवृत्त हो गईं। 36 वर्ष की निरंतर सेवा देने के बाद वे सेवा से निवृत्त हुईं। शाला परिवार ने शनिवार को समारोह आयोजित कर उषा कुटार को भावभीनी विदाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की ईश्वर से कामना की।
कार्यक्रम में सीपी कुटार, प्राचार्य उषा कुटार, अवस्थी व संगीता साव के अलावा असलत कौशिक, अल्पना बेंजामिन, टेकराम जनार्दन, अवतार प्रसाद राठौर, विनय कुमार चौरसिया, सेजेस इंग्लिश मीडियम की सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, उमेश साहू, अभिषेक कुमार राजपूत, गुलशन कुमार, राजकुमार, शिव कुमारी आदि उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word