February 25, 2026

पीएम आवास योजना अंतर्गत तकनीकी सहायक (संविदा) के लिए परीक्षा और साक्षात्कार


कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जिला पंचायत- कोरबा में जनपद स्तर के तकनीकी सहायक – 04 पद के स्वीकृत संविदा रिक्त पदों कि पूर्ति किये जाने हेतु दिनांक 19.दिसंबर गुरुवार को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा मे कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित की गई।
चयन समिति के अनुमोदन उपरांत तकनीकी सहायक (संविदा) पद के कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार में अभ्यर्थियों को प्राप्त परीक्षा परिणाम तथा अनंतिम मेरिट सूची जारी करते हुए, दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। जिन अभ्यर्थियों को अनंतिम मेरिट सूची के संबंध मे दावा आपत्ति हैं, वे अपना अभ्यावेदन दिनांक 20 से 23 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम, अनंतिम मेरिट सूची एवं कौशल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की ओ.एम.आर शीट, प्रश्न पत्र, मॉडल आन्सर जिले की वेब साईट- www-korba.gov.in का अवलोकन अभ्यर्थी द्वारा किया जा सकता है एवं जिला पंचायत कोरबा / लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word