February 27, 2026

विद्युत वितरण विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा

कोरबा। विद्युत वितरण विभाग के अफसर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। शहरी क्षेत्र के भीतर लगाए गए अधिकांश ट्रांसफॉर्मर के टीपी बॉक्स खुले पड़े हुए हैं। वहीं करंट प्रवाहित तार जमीन पर लटक रहे हैं। इन ट्रांसफॉर्मर के समीप ही ठेले व गुमटी संचालित हो रही हैं। यहां हर समय लोगों की भीड़ रही है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। बावजूद इसके ट्रांसफॉर्मर के आसपास न तो कोई सुरक्षा घेरा लगाया गया है और न ही टीपी बॉक्स को बंद करने व जमीन पर लटक रही तार को ऊपर करने पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाके में भी ऐसी ही अव्यवस्था का आलम है।

ranjan photo
Admin

Spread the word