भाजपा के अजय जायसवाल 762 मतों से जीते

नगर पंचायत पाली से भाजपा के अजय जायसवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री श्रीवास को 762 मतों से पराजित किया है। भाजपा के अजय जायसवाल को कुल 2092 मत प्राप्त हुए वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी सावित्री श्रीवास को 1330 मत मिले। भाजपा के अजय जायसवाल अध्यक्ष पद के लिए 762 वोटो से विजय हुए। वहीं नगर पंचायत पाली में कुल15 वार्ड निर्धारित थे। जिसमें 08 भाजपा, 06 कांग्रेस और 01 सीट पर निर्दलीय ने हाथ मारा है।