March 17, 2026

भाजपा सक्रिय सदस्यता राशि का घोटाला या तकनीकी समस्या! कार्यकर्ता परेशान

0 राशि जमा करने के बाद भी रायपुर नहीं पहुंची रकम
कटघोरा। कटघोरा क्षेत्र में भाजपा सक्रिय सदस्यता राशि का बखेड़ा खड़ा हो गया है। भाजपा मंडल कटघोरा में सदस्यता अभियान का राशि का बड़ा घोटाला या फिर तकनीकी समस्या इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। प्रदेश कार्यालय से सदस्यता राशि जमा करने को लेकर फोन आ रहा है जिससे भाजपा कार्यकर्ता परेशान हो रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय से भाजपा के सक्रिय सदस्यों को सदस्यता शुल्क जमा करने फोन आ रहा है। जिससे भाजपा कार्यकर्ता परेशान हैं। बताया जा रहा है कि सभी सक्रिय सदस्य हेतु 100 व दीप कमल पत्रिका के लिए 400 रुपए कुल 500 रुपये की राशि मंडल अध्यक्ष व प्रभारी को राशि दिया जा चुका है। किंतु प्रदेश कार्यालय के अनुसार राशि अब तक जमा नहीं हुआ है। जिसके कारण पुनः राशि जमा करने के लिए प्रदेश कार्यालय से निवेदन किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडल व मंडल प्रभारी के द्वारा उक्त राशि जो कार्यकर्ताओं से लिया गया था उसे जिला कार्यालय में जमा करना था। जिला कार्यालय से यह राशि प्रदेश कार्यालय में ऑनलाइन जमा करना था। किंतु अब तक यह राशि प्रदेश कार्यालय में जमा नहीं हुआ है। जिसके कारण प्रदेश कार्यालय से सक्रिय सदस्यों को फोन आ रहा है। फोन आने से सक्रिय सदस्य परेशान हैं। सभी सदस्य उक्त राशि के लिए भाजपा के मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग से संपर्क कर रहे हैं। तब पता चला कि उक्त राशि कोरबा कार्यालय में जमा कर दिया गया है। अब सवाल यह है कि कोरबा कार्यालय में वह राशि जमा किया गया है तो आखिर अब तक प्रदेश कार्यालय पहुंचा क्यों नहीं। फिलहाल भाजपा कार्यकर्ताओं में रायपुर प्रदेश कार्यालय से फोन आने से नाराजगी व्याप्त है।
फिलहाल यह जांच का विषय है कि हकीकत में घोटाला हुआ है या तकनीकी खराबी के कारण सक्रिय सदस्यता का शुल्क अब तक जमा नहीं हुआ है।



” सक्रिय सदस्यता राशि कोरबा जिला कार्यालय में जमा करा दी गई है। यह ऑनलाइन सिस्टम होना था, लेकिन नहीं हो पाया था। सदस्यों से ओटीपी लेकर पुनः अपडेट किया जाएगा। किसी भी सदस्य को दोबारा राशि देने की जरूरत नहीं है।”
अभिषेक गर्ग, अध्यक्ष भाजपा कटघोरा मंडल

ranjan photo
Admin

Spread the word