February 25, 2026

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की प्रथम साधारण बैठक सम्पन्न

कोरबा । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा कोरबा की प्रथम साधारण बैठक चेयर भवन, डी.डी.एम. रोड कोरबा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन शाखा के सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केसरी की उपस्थिति में किया गया।


बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया कार्यकारिणी सदस्यगण लक्ष्मी शंकर सिंह, श्रीकांत बुधिया, अनिल अग्रवाल, प्रेम मदान, संतोष मोदी, जाफर अली, इरशाद खान एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सचिव ने जानकारी दी कि जिले में रेडक्रॉस सोसायटी का नया भवन तथा अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित ब्लड कलेक्शन वेन (गाड़ी) शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रस्ताव को कलेक्टर ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि रेडक्रॉस की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु युवक शाखा एवं जूनियर विंग का गठन किया जाएगा। इन इकाइयों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार व आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देकर समाजसेवा में सक्रिय किया जाएगा। इसके अलावा सभा में यह भी तय किया गया कि जिला स्तर पर वित्त, रक्तदान, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं अन्य समितियों का गठन कर सेवा कार्यों को गति दी जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि रेडक्रॉस की सेवाओं को गांव -गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

ranjan photo
Admin

Spread the word