February 25, 2026

छुरीकला में पेयजल संकट गहराया, रहवासी परेशान


छुरीकला । नगर के कई वार्डों में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि वार्ड क्रमांक 4 और 5 में पिछले एक सप्ताह से नलजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिसके कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वर्ष पेयजल संकट और गंभीर हो गया है। कई वार्डों में दो से तीन दिन के अंतराल पर ही पानी मिल रहा है, जिससे वार्डवासियों को बचाकर रखा गया पानी ही उपयोग करना पड़ता है। वहीं, पहले जब नलजल आपूर्ति बाधित होती थी तो पानी टैंकर से उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन अब वह भी नहीं किया जा रहा है। नागरिकों का आरोप है कि गर्मी में पानी की समस्या झेलने के बाद अब बरसात के मौसम में भी उन्हें यही परेशानी उठानी पड़ रही है। जनप्रतिनिधि समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं, जिसके चलते लोगों का गुस्सा जनप्रतिनिधियों के प्रति बढ़ता जा रहा है।

ranjan photo
Admin

Spread the word