February 4, 2026

डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय मंच पर चमका हुनर


कोरबा। डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल कोरबा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। अखिल नटराजम् अंतर सांस्कृतिक संघ, जयपुर द्वारा आयोजित 19वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रतियोगिता नृत्यारंभ में विद्यालय की कक्षा तीसरी की रियांशी श्रीवास और कक्षा सातवीं की नेहल साहू ने कथक नृत्य जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में भरतनाट्यम, कथक, ओडिशी, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, मणिपुरी, हिपहॉप और बॉलीवुड समेत विभिन्न नृत्य शैलियों को शामिल किया गया था। इसी तरह राष्ट्रीय नृत्य कला धाम द्वारा आयोजित देश-राग तबला वादन प्रतियोगिता भिलाई-दुर्ग में कक्षा छठवीं के छात्र अभिसार ठाकुर ने जूनियर वर्ग तबला वादन में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को पदक, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. चेतना शर्मा ने इन उपलब्धियों पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा, यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word