युवा अधिवक्ता आशीष सिंह बनाफर की मजबूत दावेदारी, घर-घर संपर्क से मिल रहा व्यापक समर्थन

कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के द्विवर्षीय चुनाव 2026-28 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए युवा अधिवक्ता आशीष सिंह बनाफर ने अपनी सक्रियता और जनसंपर्क अभियान के जरिए मजबूत दावेदारी पेश की है। वे लगातार वरिष्ठ एवं साथी अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त कर रहे हैं।
आशीष सिंह बनाफर का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि अधिवक्ता संघ को एकजुट और सशक्त बनाना है। वे वरिष्ठ, जूनियर और साथियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी के हित में कार्य करना चाहते हैं। उनका मानना है कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान संवाद और सहभागिता से ही संभव है।
चुनावी माहौल के बीच आशीष सिंह बनाफर का घर-घर संपर्क अभियान उन्हें अन्य उम्मीदवारों से अलग पहचान दिला रहा है। अधिवक्ता समुदाय में उनके प्रति सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और उन्हें एक ऊर्जावान, सक्रिय तथा प्रतिबद्ध प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि युवा नेतृत्व और सबको साथ लेकर चलने की सोच के कारण वे इस चुनाव में प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है, जिससे अधिवक्ता संघ का यह चुनाव और भी रोचक हो गया है।